दर्द । ( गीत )
दर्द भी हथियार बन गया है आजकल ?
कैसे वार पर वार, हो रहा है आजकल..!!
अंतरा-१.
सुना है, आयुध-तस्कर है ज़माना तो फिर,
ना जाने कहाँ, गुम हो गया है आजकल..!!
कैसे वार पर वार, हो रहा है आजकल..!!
अंतरा-२.
बस किसी बात का, बहाना चाहिए उसे,
वो कितना मुस्कुरा रहा है आजकल ?
कैसे वार पर वार, हो रहा है आजकल..!!
अंतरा-३.
दर्द कभी दरिंदा तो होता नहीं मगर,
कैसे जीना दुश्वार कर रहा है आजकल..!!
कैसे वार पर वार, हो रहा है आजकल..!!
अंतरा-४.
रूहानी - जिस्मानी, मर रहा हूँ, पल-पल,
देखो, मुझे ये क्या हो रहा है आजकल..!!
कैसे वार पर वार, हो रहा है आजकल..!!
दर्द भी हथियार बन गया है आजकल ?
कैसे वार पर वार, हो रहा है आजकल..!!
मार्कण्ड दवे । दिनांक-२३-०१-२०११.
MARKAND DAVE
http://mktvfilms.blogspot.com (Hindi Articles)MARKAND DAVEhttp://mktvfilms.blogspot.com (Hindi Articles) http://mkringtones.blogspot.com (Indian Music) http://markandraydave.blogspot.com (Gujarati Articles)
__._,_.___
.
__,_._,___

No comments:
Post a Comment